कोर्ट फीस बढ़ोतरी को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, बार काउंसिल ने रखा अपना पक्ष

कोर्ट फीस बढ़ोतरी को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, बार काउंसिल ने रखा अपना पक्ष

झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को राज्य सरकार द्वारा की गई कोर्ट फीस बढ़ोतरी को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णन ने बताया कि राज्य के न्यायालयों में मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, फिर भी सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य सरकार की ओर से दाखिल किए गए काउंटर एफिडेविट में बताया गया कि वर्ष 2011-12 में जहां करीब 97 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, वहीं 2020-21 तक यह घटकर लगभग 10 करोड़ रुपये रह गया। यह भी उल्लेखनीय है कि इसी अवधि में अदालतों में दाखिल होने वाले मामलों की संख्या चार गुना तक बढ़ी है।

बार काउंसिल ने इस आंकड़े पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब केसों की संख्या इतनी बढ़ी है, तो राजस्व में इतनी बड़ी गिरावट कैसे संभव है? यदि सरकार की ओर से दी गई जानकारी सटीक है, तो इसकी गहन जांच की आवश्यकता है।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में कोर्ट फीस संशोधन विधेयक पेश किया था, जिसके तहत फीस में काफी वृद्धि की गई थी। बार काउंसिल का कहना है कि इस संशोधन से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और न्याय तक पहुंच और कठिन हो गई है।

इस जनहित याचिका पर अगली सुनवाई छठ पर्व के बाद निर्धारित की गई है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM