स्व. सीताराम मारू की जन्म शताब्दी दिवस पर राज्यपाल ने किया स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण

स्व. सीताराम मारू की जन्म शताब्दी दिवस पर राज्यपाल ने किया स्मारक डाक टिकट का लोकार्पण

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज राजभवन में भारतीय डाक विभाग द्वारा स्व. सीताराम मारू के जीवन और योगदान पर आधारित स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।

समारोह में संबोधन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्व. सीताराम मारू ऐसे निष्ठावान और कर्मठ सपूत थे जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन को समाज, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। उनके जन्म शताब्दी अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने का सच्चा अवसर है।

राज्यपाल ने कहा कि स्व. मारू ने सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ‘मारवाड़ी सहायक समिति’ और ‘नागरमल मोदी सेवा सदन’ की स्थापना कर समाज सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। संस्कृति विहार के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति संरक्षण और ग्रामोन्नति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका योगदान प्रेरक रहा। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से उन्होंने ‘रांची एक्सप्रेस’ और ‘जय मातृभूमि’ समाचार पत्र शुरू किए, जिनके माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना को आम जन तक पहुँचाया गया।

राज्यपाल ने कहा कि धर्म और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक रांची के बुंडू स्थित सूर्य उपासना भवन (सूर्य मंदिर) है, जो आज झारखंड का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल बन चुका है। उनका जीवन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि निःस्वार्थ सेवा करने वाला व्यक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन जाता है।

राज्यपाल ने भारतीय डाक विभाग को बधाई देते हुए कहा कि स्व. मारू पर आधारित यह स्मारक डाक टिकट नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों से हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, स्व. सीताराम मारू के परिजन, भारतीय डाक विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Trending News

'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM
गवाहों की सुरक्षा को लेकर न्यायिक पहल, व्यवहार न्यायालय में विशेष संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
गवाहों की सुरक्षा को लेकर न्यायिक पहल, व्यवहार न्यायालय में विशेष संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित
Oct 14, 2026, 6:59:00 PM
यहां कीजिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों का दर्शन
यहां कीजिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों का दर्शन
Oct 14, 2026, 6:47:00 PM
रानीसराय, बड़की मोहम्मदपुर एवं मिर्दाहाचक के नप बख्तियारपुर में शामिल करने का विरोध
रानीसराय, बड़की मोहम्मदपुर एवं मिर्दाहाचक के नप बख्तियारपुर में शामिल करने का विरोध
Oct 14, 2026, 6:42:00 PM
दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान व तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान व तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
Oct 14, 2026, 6:36:00 PM
मंगलसूत्र झपटमारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी छोटे लाल यादव गिरफ्तार, मंगलसूत्र और बाइक बरामद
मंगलसूत्र झपटमारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी छोटे लाल यादव गिरफ्तार, मंगलसूत्र और बाइक बरामद
Oct 14, 2026, 6:25:00 PM