छात्र अधिकार पदयात्रा का अंतिम चरण, JLKM नेता बोले-छात्रों की आवाज को मजबूत करेगी यह यात्रा

छात्र अधिकार पदयात्रा का अंतिम चरण, JLKM नेता बोले-छात्रों की आवाज को मजबूत करेगी यह यात्रा

छात्र हितों और शिक्षा से जुड़े विषयों को लेकर आयोजित 6 दिवसीय छात्र अधिकार पदयात्रा आज अपने अंतिम चरण में पहुँच गई है। इस पदयात्रा की शुरुआत मंगलवार सुबह बूटी मोड़ से हुई, जिसकी अगुवाई जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं।

पदयात्रा की शुरुआत में बड़ी संख्या में छात्र, युवा प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और JLKM से जुड़े लोग मौजूद थे। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा सुधार, रोजगार के अवसर और छात्र हितों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया।

मुख्य मार्गों से होते हुए विधानसभा पहुंचेगी पदयात्रा

आज की अंतिम चरण की यात्रा बूटी मोड़ से आगे बढ़ते हुए बरियातू, रेडियम रोड, रातू रोड, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक सहित शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरी। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा। कई जगह स्थानीय नागरिकों ने भी पदयात्रा में शामिल होकर छात्रों के मुद्दों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई।

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं ने कहा कि शिक्षा का विकास केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से संभव है। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं और चुनौतियों को सरकार तक पहुंचाना और समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करना है।

देवेंद्र नाथ महतो का संदेश: छात्रों की आवाज़ को मजबूत करना

पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की वास्तविक समस्याओं को उजागर करने वाला अभियान है। उन्होंने बताया कि आज भी कई छात्र आर्थिक, संरचनागत और नीतिगत कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। इस पदयात्रा का मकसद सरकार और प्रशासन को यह संदेश देना है कि छात्रों के मुद्दों को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

देवेंद्र महतो ने यह भी कहा कि यह यात्रा कई गांवों, कस्बों और शहरी इलाकों से गुजरते हुए छात्रों और युवाओं की भावनाओं को एकजुट करने का माध्यम बनी है। यात्रा के दौरान मिली प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि समाज में छात्र हितों को लेकर गंभीरता बढ़ रही है।

विधानसभा परिसर में होगा समापन

जानकारी के अनुसार, इस पदयात्रा को पुराने विधानसभा तक का परमिशन प्राप्त है। छात्र अधिकारों को लेकर यह पहल फिलहाल राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे आने वाले दिनों में शिक्षा नीतियों पर गंभीर बहस और सुधार की दिशा में कदम उठाने की प्रेरणा मिलेगी।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM