झारखंड में कमजोर पड़ा चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव, अब छठ में बारिश की आशंका बेहद कम

झारखंड में कमजोर पड़ा चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव, अब छठ में बारिश की आशंका बेहद कम

झारखंड में मौसम का रुख अब धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है। ऊपर की वायुमंडलीय चक्रवातीय प्रणाली (अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन) का प्रभाव अब कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण राज्य में छठ पर्व के समय बारिश की आशंका बहुत कम रह गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 अक्टूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 24 अक्टूबर की सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने की आशंका है, जबकि दिन के समय आंशिक बादल रहेंगे।

25 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ इलाकों में मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम झारखंड में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा की आशंका है, जबकि बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा।

26 और 27 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी भागों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे झारखंड में मौसम शुष्क रहा। डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब चक्रवाती परिसंचरण कमजोर पड़ने से छठ पर्व के दौरान बारिश की आशंका लगभग समाप्त हो गई है, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM