झारखंड निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा, वार्ड आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू

झारखंड निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा, वार्ड आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू

झारखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी पकड़ रही हैं। वार्डों में आरक्षण को लेकर जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू हो गया है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी-1 और श्रेणी-2 के लिए हाल ही में हुए सर्वे की रिपोर्ट लागू होगी। अंतिम निर्णय चुनाव आयोग द्वारा लिया जाएगा।

धनबाद के जिला पंचायत राज पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि नगर निगम और नगर परिषद के वार्डों में आरक्षण किस वर्ग को मिलेगा, इसका प्रारंभिक प्रस्ताव जिला प्रशासन तैयार कर चुनाव आयोग को भेजेगा। आयोग की मंजूरी के बाद ही आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

OBC और SC-ST आरक्षण का अलग आधार

पंचायत राज विभाग ने स्पष्ट किया कि OBC आरक्षण के लिए नया सर्वे ही मान्य होगा, जबकि SC-ST आरक्षण के लिए पुरानी जनगणना को आधार माना जाएगा।

धनबाद और चिरकुंडा में आरक्षण प्रक्रिया जारी

नए सर्वे के आधार पर धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद की वार्डवार सीटों का आरक्षण तय किया जा रहा है। SC-ST वर्ग के लिए 2011 की जनगणना रिपोर्ट लागू होगी। जिला प्रशासन ने कहा कि आयोग का निर्णय ही अंतिम होगा और पंचायत राज विभाग केवल नियमों के अनुसार प्रस्ताव भेजेगा।

चुनाव की तैयारियों का जायजा

जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों की तैनाती, बैलेट बॉक्स, डिस्पैच स्थल और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर लिया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने बताया कि 3 दिसंबर को उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी बीडीओ, सीओ और उपनिर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें चुनाव प्रक्रिया और आरक्षण से जुड़ी प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर गठित कमेटी वार्डों की आरक्षित सूची तैयार करने में लगी है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM