संजीव सिंह ह*त्याकांड मामले में एक दशक बाद आया अदालत का फैसला, दोनों आरोपियों को उम्रकैद

संजीव सिंह ह*त्याकांड मामले में एक दशक बाद आया अदालत का फैसला, दोनों आरोपियों को उम्रकैद

जमशेदपुर में चर्चित जमीन कारोबारी संजीव सिंह की हत्या के मामले में करीब दस साल बाद न्यायिक प्रक्रिया ने निर्णायक मोड़ लिया है। एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने झामुमो के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष दुबाराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र सिंह को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने दोनों अभियुक्तों पर 20-20 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत उन्हें तीन वर्ष की अतिरिक्त कैद और 10-10 हजार रुपये का अलग से जुर्माना भुगतने का आदेश दिया गया। वहीं, मामले में नामजद अन्य छह आरोपियों—मंगल टुडू, चित्रो सरदार, मिथुन चक्रवर्ती, डोमिनिक सेमरंग, मोहन कच्छप और सरफुद्दीन अंसारी—को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण बरी कर दिया गया।

गौरतलब है कि 12 मई 2016 को यह सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। संजीव सिंह अपने घर सरजामदा लौट रहे थे, तभी सुबह करीब 10:45 बजे गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास हमलावरों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने बताया था कि इस हत्याकांड के पीछे राजनीतिक रंजिश और जमीन कारोबार से जुड़ा पुराना विवाद था। दुबाराज नाग को साजिश का प्रमुख सूत्रधार माना गया, जबकि जितेंद्र सिंह पर अपने ही रिश्तेदार की गतिविधियों की जानकारी साझा कर हत्या की योजना को आगे बढ़ाने का आरोप साबित हुआ। लंबी सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया। 

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM