48 घंटे में सुलझी बुढ़मू ह*त्याकांड की गुत्थी, कर्ज विवाद बना ह*त्या की वजह

48 घंटे में सुलझी बुढ़मू ह*त्याकांड की गुत्थी, कर्ज विवाद बना ह*त्या की वजह

रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले को पुलिस ने महज दो दिन के भीतर सुलझा लिया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

रेलवे ट्रैक के पास मिला था शव

बताया गया कि बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत पियूस उर्फ इबरार अंसारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक का शव सरईदाह करमबोहा नदी के पास बने रेलवे पुल के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने तत्काल जांच के आदेश दिए। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर गहन छानबीन शुरू की।

छापेमारी में दो आरोपी दबोचे गए

जांच के दौरान 2 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधी छापर बरवाटोली गांव में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर समीर अंसारी और साहिल टुडू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

कर्ज विवाद से जन्मी हत्या की साजिश

मुख्य आरोपी समीर अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने मृतक इबरार अंसारी से करीब छह महीने पहले ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। लगातार पैसे की मांग और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियों से परेशान होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

समीर ने साहिल टुडू और राम मुर्मू के साथ मिलकर इबरार अंसारी को गोली मार दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

हथियार बरामद, चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी राम मुर्मू को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और गोलियां नरेश मरांडी के घर में छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने नरेश मरांडी के घर से हथियार और कारतूस बरामद कर उसे भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM