देशभर में 17वां रोजगार मेला आयोजित, 51 हजार युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

देशभर में 17वां रोजगार मेला आयोजित, 51 हजार युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

केंद्र सरकार ने देशभर में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 17वां रोजगार मेला आयोजित किया। यह कार्यक्रम देश के 40 स्थानों पर एक साथ संपन्न हुआ, जहां 51,000 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिवाली का यह पर्व नई रोशनी और नए अवसर लेकर आया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह नियुक्ति पत्र केवल नौकरी का प्रमाण नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का अवसर है। आप जैसे युवाओं की ऊर्जा ही भारत के भविष्य को दिशा देगी।”

रांची में हुआ स्थानीय आयोजन

रांची में रोजगार मेला का आयोजन डोरंडा स्थित जैप-1 शौर्य सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि विधायक सीपी सिंह रहे।
इस अवसर पर झारखंड के चीफ पोस्टमास्टर जनरल विधान चन्द्र राय, निदेशक डाक सेवाएं आरवी चौधरी और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की अखौरी विश्वप्रिया भी उपस्थित थीं। स्वागत भाषण विधान चन्द्र राय ने दिया।

संजय सेठ ने मंच पर 25 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। रांची में कुल 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले, जिनमें झारखंड समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी शामिल थे।

अपने संबोधन में संजय सेठ ने कहा कि 2022 में रोजगार मेला की शुरुआत के बाद से अब तक 11 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा, “जहां भी रहें, पूरी निष्ठा से कार्य करें। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को भारत की सामर्थ्य दिखाई है।”

वहीं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश के हर युवा को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर देना है। उन्होंने कहा कि “रोजगार सिर्फ सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं, स्वरोजगार भी उतना ही महत्वपूर्ण है। युवाओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करना चाहिए।”

चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह

नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इनकी नियुक्ति डाक विभाग, रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उच्च शिक्षा, वित्तीय सेवाएं तथा पब्लिक सेक्टर कंपनियों जैसे कोल इंडिया, ओएनजीसी, पावरग्रिड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गेल इंडिया में की गई है।

ऑनलाइन प्रशिक्षण की सुविधा

नवनियुक्त कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म पर 3600 से अधिक ई-लर्निंग कोर्स उपलब्ध हैं, जिससे युवा अपने करियर की सशक्त शुरुआत कर सकेंगे और किसी भी डिवाइस से कभी भी सीख सकते हैं।

Trending News

IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
Nov 28, 2026, 8:32:00 AM
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM