मुख्यमंत्री की पहल से ट्यूनीशिया में फंसे 48 कामगारों की हुई वतन वापसी

मुख्यमंत्री की पहल से ट्यूनीशिया में फंसे 48 कामगारों की हुई वतन वापसी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की त्वरित कार्रवाई के चलते अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगार सुरक्षित घर लौट आए हैं। ये कामगार बीते तीन महीनों से वेतन न मिलने और आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। उनकी मदद के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री को कामगारों की स्थिति की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए श्रम विभाग के अधीन राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया। उनके निर्देश पर विभाग ने तुरंत भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा किया।

ये सभी कामगार हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के निवासी हैं और पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में कार्यरत थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी कामगारों से सीधे मिले और उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना।

अब राज्य सरकार इन कामगारों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयासों ने यह संदेश दिया कि झारखंड सरकार अपने नागरिकों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहती है।

Trending News

नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM