तेलंगाना के डिप्टी CM के बेटे की शादी में पहुंचे CM हेमंत, नवदंपती को दिया आशीर्वाद

तेलंगाना के डिप्टी CM के बेटे की शादी में पहुंचे CM हेमंत, नवदंपती को दिया आशीर्वाद

तेलंगाना के डिप्टी CM के बेटे की शादी में पहुंचे CM हेमंत, नवदंपती को दिया आशीर्वाद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 06, 2026, 10:03:00 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का के बेटे सूर्य विक्रमादित्य के विवाह समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

शादी समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख और विशिष्ट लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अन्य अतिथियों से भी मुलाकात की और नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

यह विवाह समारोह हैदराबाद में काफी भव्य तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली। मुख्यमंत्री सोरेन की मौजूदगी ने समारोह को और खास बना दिया।