निलंबित IAS विनय चौबे की साली से आज ACB करेगी पूछताछ, परिवार के कई सदस्य जांच के दायरे में

निलंबित IAS विनय चौबे की साली से आज ACB करेगी पूछताछ, परिवार के कई सदस्य जांच के दायरे में

निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से जुड़े मामलों की जांच लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में एसीबी (ACB) आज 4 दिसंबर को उनकी साली प्रियंका त्रिवेदी से पूछताछ करेगी। इससे एक दिन पहले, 3 दिसंबर को एसीबी की टीम विनय चौबे के घर पहुंचकर उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता से भी सवाल-जवाब कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि एसीबी ने 24 नवंबर को विनय चौबे के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें उनके कई करीबी रिश्तेदारों और मित्र विनय सिंह सहित कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर भ्रष्टाचार के जरिए भारी संपत्ति इकट्ठा करने और अवैध निवेश करने के गंभीर आरोप हैं।

एफआईआर में विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, उनके घनिष्ठ मित्र एवं कथित निवेशकर्ता विनय सिंह, उनकी पत्नी संचिता सिंह को नामजद किया गया है। इसके अलावा, चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, और ससुर एस.एन. त्रिवेदी को भी अभियुक्तों की सूची में शामिल किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, करोड़ों रुपये के लेनदेन में अनियमितताएँ, नकली ट्रांजैक्शन और परिवार व कर्मचारियों के माध्यम से अवैध रूप से संपत्ति जुटाने के प्रमाण मिले हैं। बता दें, शराब घोटाले और जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में आईएएस विनय चौबे और विनय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM