झारखंड में न्यायिक ढांचे को मजबूती, विशेष अदालतों और कुटुंब न्यायालयों के लिए नये पदों की अनुशंसा

झारखंड में न्यायिक ढांचे को मजबूती, विशेष अदालतों और कुटुंब न्यायालयों के लिए नये पदों की अनुशंसा

झारखंड सरकार ने राज्य में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। प्रशासनिक पदवर्ग समिति की बैठक में विभिन्न विशेष अदालतों और कुटुंब न्यायालयों के संचालन के लिए नए पद सृजित करने की अनुशंसा की गई है। यह बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की संशोधित धारा 14(1) के तहत रांची, धनबाद और डाल्टेनगंज (पलामू) न्यायमंडलों में पहले से गठित विशेष न्यायालयों के लिए जिला न्यायाधीश स्तर के तीन पद सृजित करने की सिफारिश की गई है। इन अदालतों के माध्यम से अत्याचार से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे को गति मिलने की उम्मीद है।

अतिरिक्त कुटुंब न्यायालयों के लिए 21 पद प्रस्तावित

इसके साथ ही रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थापित किए जाने वाले एक-एक अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय के संचालन के लिए कुल 21 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव रखा गया है। इन पदों के सृजन से पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।

चतरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष अदालत

इसके अलावा मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए चतरा जिले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत जिला न्यायाधीश स्तर की एक विशेष अदालत स्थापित करने की योजना है। इस अदालत के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के सात पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है।

सरकार का मानना है कि इन नए पदों के सृजन और अदालतों की स्थापना से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और तेज बनाने में मदद मिलेगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM