फर्जी प्रमाण पत्र से JPSC परीक्षा पास करने का आरोप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर रूपेश कुमार सस्पेंड

फर्जी प्रमाण पत्र से JPSC परीक्षा पास करने का आरोप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर रूपेश कुमार सस्पेंड

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अफसर रूपेश कुमार को दूसरी बार निलंबित कर दिया है। रूपेश कुमार, जो पहले चिनिया (गढ़वा) के बीडीओ रह चुके हैं, पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के खतियान और गलत शपथ-पत्र का उपयोग करके पिछड़ा वर्ग-1 का जाति प्रमाण-पत्र बनवाया और इसके आधार पर चतुर्थ जेपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की।

इस मामले में पहले विभागीय कार्रवाई की गई थी। 18 अक्टूबर 2016 को उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के लिए द्वितीय कारण पूछताछ (Show Cause Notice) जारी की गई थी, लेकिन रूपेश कुमार ने इसका जवाब नहीं दिया और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।

18 जुलाई 2024 को नया आरोप गठित

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में 18 जुलाई 2024 को विभाग ने रूपेश कुमार के खिलाफ नए सिरे से आरोप गठित किए। इस बीच, रूपेश कुमार की पत्नी नेहा कुमारी ने आवेदन देकर बताया कि वह गर्भवती हैं और रूपेश कुमार लंबे समय से निलंबित होने के कारण उनके परिवार की मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

समीक्षा के बाद विभाग ने निर्णय लिया कि रूपेश कुमार के खिलाफ आरोप गंभीर हैं। इसलिए जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखना उचित माना गया। निलंबन के दौरान रूपेश कुमार का मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यालय, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग रखा गया है। यह आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया।

Trending News

जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
जदयू की बडी तैयारी, उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी उतारेगी उम्मीदवार
Aug 30, 2026, 10:19:00 PM
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
आरक्षण मामले पर बोले तेजस्वी, आरक्षण से नफरत तो मांझी, चिराग गैर आरक्षित सीटों पर लडे चुनाव
Aug 30, 2026, 10:08:00 PM
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
नेपाल की बाढ़ का भयावह मंजर: गंडक नदी में बहकर आ रहे मानव शव और मवेशी, ग्रामीणों में दहशत
Aug 30, 2026, 9:51:00 PM
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
भामा साह और बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर लोग हुए आर-पार
Aug 30, 2026, 9:43:00 PM
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को आरक्षण संशोधन में दिक्कत: मांझी
Aug 30, 2026, 9:13:00 PM
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के कारण पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Aug 30, 2026, 8:53:00 PM
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM