‘स्लाइडिंग सिस्टम’ लागू करने की तैयारी में SSC, आधार सत्यापन के बाद मिलेगा स्टेबल-अनस्टेबल विकल्प

‘स्लाइडिंग सिस्टम’ लागू करने की तैयारी में SSC, आधार सत्यापन के बाद मिलेगा स्टेबल-अनस्टेबल विकल्प

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भर्ती प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने और चयन के बाद भी खाली रह जाने वाले पदों की समस्या को कम करने के लिए एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। आयोग ने इसके लिए “स्लाइडिंग व्यवस्था” शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रणाली का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के बावजूद जो पद खाली रह जाते हैं, उन्हें भी भरा जा सके।

आयोग के अनुसार, कई बार परीक्षाओं के बाद बड़ी संख्या में पद इसलिए रिक्त रह जाते हैं क्योंकि कुछ उम्मीदवार चयन के बावजूद ज्वाइन नहीं करते या परीक्षा में अनुपस्थित रहते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए स्लाइडिंग व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे रिक्त पदों की संख्या घटेगी और योग्य उम्मीदवारों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में जिन अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से पद आवंटित किया जाएगा, उन्हें इसकी पुष्टि के लिए SSC के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय में उपस्थित होना होगा। वहां आधार कार्ड के माध्यम से पहचान सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दो विकल्प; स्थिर (स्टेबल) और अस्थिर (अनस्टेबल) में से एक चुनना होगा।

स्थिर विकल्प का अर्थ यह होगा कि अभ्यर्थी पहले चरण में मिले अस्थायी पद को अंतिम रूप से स्वीकार कर लेगा और आगे किसी उच्च वरीयता वाले पद के लिए अपग्रेडेशन की मांग नहीं करेगा।

दूसरी ओर, अस्थिर विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को यह अवसर मिलेगा कि यदि उनकी प्राथमिकता सूची में ऊपर का कोई पद बाद में खाली होता है, तो उन्हें उस पद पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

आयोग का मानना है कि इस नई प्रणाली के लागू होने से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी, साथ ही लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरना भी आसान हो जाएगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM