झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए जल्द शुरू होंगे विशेष मैपिंग कैंप

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए जल्द शुरू होंगे विशेष मैपिंग कैंप

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आगामी मतदाता सूची के विस्तृत पुनरीक्षण को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची की तुलना वर्तमान सूची से करते हुए सही और त्रुटिरहित मिलान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए राज्यभर में पंचायत और वार्ड स्तर पर विशेष मैपिंग कैंप लगाए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इन कैंपों का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने बताया कि पैतृक मैपिंग का प्रमुख उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता न पड़े और सूची पूरी तरह सही व अद्यतन हो।

कैंपों में होने वाले प्रमुख कार्य:

  • -ग्रामीण इलाकों की सभी पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में विशेष मैपिंग कैंप लगाए जाएंगे।
  • -संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
  • -BLO वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर वर्तमान सूची का भौतिक सत्यापन करेंगे।
  • -सत्यापित आंकड़ों को BLO ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में दर्ज किया जाएगा।

निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि इन कैंपों में उच्च गति इंटरनेट सुविधा और पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाएं ताकि कार्य सुचारु रूप से और शीघ्र पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और निर्धारित समय सीमा में कार्य संपन्न करें।

Trending News

विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
राज्य के जल-जंगल-जमीन और खनिज अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं: भाकपा माले
Aug 30, 2026, 1:26:00 PM
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM