रामगढ़ में देर रात सड़क पर उतरे SP अजय कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

रामगढ़ में देर रात सड़क पर उतरे SP अजय कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

रामगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार देर रात पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार स्वयं सड़कों पर उतरे और शहर के प्रमुख व संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

एसपी ने कोठार, चट्टी बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक, कुजू, नया मोड़, नयासराय, रांची रोड और कुजू थाना क्षेत्र समेत कई अहम स्थानों पर पहुंचकर वहां तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में एसपी अजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संदिग्ध व्यक्तियों और असामान्य गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। उनके निर्देश पर पूरे जिले में रातभर व्यापक एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। रात्रि गश्त, वाहनों की जांच और अन्य सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। एसपी ने यह भी बताया कि अपराध पर लगाम कसने के लिए एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इसे सख्ती के साथ जारी रखा जाएगा।

Trending News

ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
Sep 12, 2026, 3:28:00 PM