झारखंड विधानसभा में मेडिकल काउंसलिंग, अस्पताल और शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड विधानसभा में मेडिकल काउंसलिंग, अस्पताल और शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही सामान्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यवाही की शुरुआत होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेडिकल काउंसलिंग में हो रही अनियमितताओं को उठाया। उन्होंने सदन से आग्रह किया कि झारखंड संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JCE) पोर्टल को NPA पोर्टल के साथ लिंक किया जाए, क्योंकि दोनों पोर्टल के अलग होने के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल काउंसिल की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन होना चाहिए

इसी बीच, भाजपा विधायक राज सिन्हा ने वृद्ध नागरिकों के लिए सपोर्टिंग डिवाइस के वर्नियर कैलिपर्स खरीदने के मामले को उठाया। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह घोटाला नहीं माना जा सकता क्योंकि कुल खरीद केवल 2 लाख 48 हजार 500 रुपये की थी। मंत्री ने माना कि विभाग को लालदेव रजक नामक व्यक्ति ने गुमराह किया था।

झामुमो विधायक मो. ताजुद्दीन ने राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के न चलने की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय आम लोगों को आपात सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे जान भी जा सकती है। मंत्री इरफान ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे और डॉक्टरों की कमी की वजह से हो रही समस्या को गंभीरता से देखा जाएगा।

भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने हजारीबाग के बरकट्ठा डिग्री कॉलेज में शिक्षक और अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने सवाल किया कि बिना पर्याप्त व्यवस्था किए छात्रों का दाखिला क्यों लिया गया, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

इस पर मंत्री सुदिव्य ने कहा कि प्रभारी प्राचार्य नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि छात्रों को असुविधा हो रही है, लेकिन बहाली की प्रक्रिया में समय लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अभिभावक चाहेंगे तो बच्चों को अन्य स्थान पर एडजस्ट किया जा सकता है।

इसके अलावा, भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने SNMCH और धनबाद के पास के जिलों में किडनी रोगियों के इलाज में समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में गंदगी है, मशीनें खराब हैं और डायलिसिस नहीं हो पा रहा। मंत्री इरफान ने भरोसा दिलाया कि नई बिल्डिंग में इसे शिफ्ट किया जाएगा और जल्द ही वह स्वयं विधायक के साथ अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।

Trending News

गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी
गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी
Sep 01, 2026, 10:28:00 AM
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर हुई चर्चा
Sep 01, 2026, 10:03:00 AM
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM