वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास को मिलेगा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड', 2 नवंबर को होगा भव्य सम्मान समारोह

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास को मिलेगा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड', 2 नवंबर को होगा भव्य सम्मान समारोह

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार रहे श्रीनिवास को इस वर्ष ‘झारखंड जर्नलिज्म अवार्ड 2025’ के तहत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और 51,000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान रांची प्रेस क्लब और आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया जाएगा।


सम्मान समारोह आगामी 2 नवंबर 2025 को लालपुर स्थित होटल रेन ड्यू में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।


इसके साथ ही, पत्रकारिता के अन्य वर्गों में भी श्रेष्ठ योगदान देने वाले पत्रकारों का चयन किया गया है।


बेस्ट रिपोर्टिंग (प्रिंट) श्रेणी में प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार शकील अख्तर,


बेस्ट रिपोर्टिंग (इलेक्ट्रॉनिक) श्रेणी में समाचार वाला के राजकुमार सिंह,


बेस्ट फोटोग्राफी (प्रिंट) श्रेणी में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट माणिक बोस,


और बेस्ट वीडियो जर्नलिस्ट (इलेक्ट्रॉनिक) श्रेणी में आजतक के राकेश तिवारी को चुना गया है।



इन सभी विजेताओं को 25,000 रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।


आज आयोजित प्रेस वार्ता में पुरस्कार चयन समिति की जूरी ने विजेताओं के नामों की औपचारिक घोषणा की। जूरी में वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त बैजनाथ मिश्र, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रणेंद्र, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अजीत सिन्हा, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, तथा आरबीएस वैदिक ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी नित्यानंद शुक्ला शामिल थे।


इस मौके पर जूरी सदस्यों ने कहा कि यह पहल झारखंड में निष्पक्ष, संवेदनशील और जनपक्षीय पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

Trending News

IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
IPL-2027 : 3 साल बाद फिर से पुराने कप्तान पर भरोसा, MI ने रोहित शर्मा को चुना
Nov 28, 2026, 10:20:00 AM
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
परिसीमन बिल : INDIA ब्लॉक को झटका! शरद गुट ने बैठक से पूरी तरह बनाई दूरी
Nov 28, 2026, 10:05:00 AM
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Nov 28, 2026, 9:50:00 AM
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
नक्सल विरोधी अभियान में नगरुआ पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद, SSB ने जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन
Nov 28, 2026, 9:40:00 AM
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
डबल मर्डर से सनसनी! स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग, आदित्य की मौत, दूसरा किशोर गंभीर
Nov 28, 2026, 9:22:00 AM
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
ANS कॉलेज बाढ़ के संस्थापक प्राचार्य को सच्ची श्रद्धांजलि, उन्हीं के नाम से शुरू हुई व्याख्यानमाला
Nov 28, 2026, 9:04:00 AM
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
मदरसा के 2 मासूम छात्रों की संदिग्ध मौत का मामला अब ले रहा है राजनीतिक रूप, पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव
Nov 28, 2026, 8:49:00 AM
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन के शीशे तोड़े
Nov 28, 2026, 8:38:00 AM
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
आखिरकार मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दिया इस्तीफा
Nov 28, 2026, 8:32:00 AM
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM