CM हेमंत को सरना पूजा समिति ने दिया सरहुल महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण

CM हेमंत को सरना पूजा समिति ने दिया सरहुल महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण

CM हेमंत को सरना पूजा समिति ने दिया सरहुल महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 20, 2026, 5:34:00 PM

रांची में मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को सरना पूजा समिति, डहूटोली (हातमा) के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पारंपरिक प्रकृति पर्व सरहुल के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण सौंपा।

समिति ने जानकारी दी कि 21 मार्च 2026 को सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति की अपेक्षा जताई गई है। मुलाकात के दौरान आयोजन की रूपरेखा और इसकी सांस्कृतिक महत्ता पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव के अलावा कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी भी साझा की।