सखी मंडल की महिलाओं को उद्यमिता में नई उड़ान, JSLPS और IIMCIP की साझेदारी से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर

सखी मंडल की महिलाओं को उद्यमिता में नई उड़ान, JSLPS और IIMCIP की साझेदारी से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर

झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों को व्यवसायिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए राज्य में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) ने IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क (IIMCIP) के साथ मिलकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को पेशेवर उद्यमी के रूप में विकसित करना है।

यह पहल तीन वर्षों की अवधि में लागू की जाएगी और राज्य के सभी 24 जिलों के 264 प्रखंडों में सक्रिय सखी मंडल की महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में IIMCIP एक इनक्यूबेशन पार्टनर की भूमिका निभाएगा, जो महिलाओं को व्यवसाय संचालन, नवाचार और बाजार की रणनीतियों की गहन समझ प्रदान करेगा।

योजना के शुरुआती चरण में करीब 50 हजार महिला उद्यमियों का एक व्यापक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर 500 प्रतिभाशाली महिलाओं का चयन कर उन्हें उन्नत स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें से 150 महिलाओं को विशेष इनक्यूबेशन सपोर्ट के जरिए इस स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है कि उनके उद्यम का वार्षिक कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक हो सके।

महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए 5 करोड़ रुपये का एक विशेष कोष भी बनाया गया है। यह फंड इक्विटी, चैलेंज फंड और सॉफ्ट लोन के रूप में दिया जाएगा, जिससे महिलाएं अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और तकनीकी जरूरतों को पूरा कर सकें।

इस समझौते पर JSLPS के मुख्य परिचालन अधिकारी विष्णु परिदा और IIMCIP के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विवेक कुमार रॉय ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गौरव कपूर, नितिश कुमार सिन्हा, तुमुल तरण, धीरज पांडेय और निशांत देव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM