रांची सदर अस्पताल के विकास के लिये 1.53 करोड़ की मंजूरी

रांची सदर अस्पताल के विकास के लिये 1.53 करोड़ की मंजूरी

रांची सदर अस्पताल के विकास के लिये 1.53 करोड़ की मंजूरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 13, 2025, 3:12:00 PM

रांची सदर अस्पताल के विकास कार्यों के लिए झारखंड सरकार ने 1.53 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह मंजूरी प्रदान की है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने संबंधित आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, स्वीकृत राशि तीन अलग-अलग परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी:

  • -आठवीं मंजिल पर शेड, एसीपी और फॉल्स सीलिंग के कार्य के लिए 24.28 लाख रुपये।

  • -MCH बिल्डिंग में टॉयलेट निर्माण, सीढ़ी रेलिंग और एमएस ग्रिल कार्य के लिए 29.49 लाख रुपये।

  • -अस्पताल भवन की बाहरी रंगाई और रोशनाई के काम के लिए 99.98 लाख रुपये।

सभी कार्य भवन निर्माण विभाग, कार्य प्रमंडल संख्या-01, रांची द्वारा संपन्न किए जाएंगे। परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृति सक्षम प्राधिकारी प्रदान करेंगे और व्यय की निगरानी सिविल सर्जन रांची करेंगे। इसके अलावा, सभी योजनाओं का भुगतान संबंधित हेड के अंतर्गत किया जाएगा और कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो और वीडियो रिकॉर्ड विभाग में जमा कराए जाएंगे।