रिम्स की 61वीं शासी परिषद की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर हो रही चर्चा

रिम्स की 61वीं शासी परिषद की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर हो रही चर्चा

रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की 61वीं शासी परिषद (गवर्निंग बॉडी) की बैठक आज गुरुवार को प्रशासनिक भवन में आरंभ हुई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और परिषद के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी कर रहे हैं।

बैठक में कुल 25 प्रमुख एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इनमें नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू करने और मौजूदा कोर्सों की सीटें बढ़ाने का निर्णय शामिल है। साथ ही अस्पताल में विभिन्न मशीनों के संचालन के लिए 30 टेक्नीशियन नियुक्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

परिषद नर्सों और पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति, पदोन्नति और सेवा शर्तों में संशोधन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा कर रही है। इंटर्न डॉक्टरों की छात्रवृत्ति बढ़ाने, बायो-वेस्ट प्रबंधन के लिए नई एजेंसी के चयन, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन संशोधन और होमगार्ड जवानों के लंबित मानदेय भुगतान जैसे विषय भी एजेंडे में हैं।

बैठक में डॉ. अंशुल कुमार पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें आरोपमुक्त करने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा। इसके अलावा अस्पताल की रसोई के नए टेंडर, कॉर्निया वितरण व्यवस्था, मृत मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए ₹5000 सहायता राशि और शिशु सर्जरी विभाग के दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के लिए लंबित ₹7.24 करोड़ के भुगतान पर भी निर्णय लिया जाएगा।

साथ ही, रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार से मांगे गए स्पष्टीकरण और उनके जवाब पर भी परिषद विचार करेगी। इनसे संबंधित दो अलग-अलग एजेंडे बैठक में शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की स्थापना व संचालन तथा पीआरओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की जा रही है।

Trending News

अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
Oct 14, 2026, 2:49:00 PM
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
Oct 14, 2026, 2:47:00 PM
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
Oct 14, 2026, 2:30:00 PM
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
Oct 14, 2026, 2:15:00 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
Oct 14, 2026, 1:48:00 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM