रिम्स जमीन घोटाला मामले में राजकिशोर बड़ाईक की जमानत पर सुनवाई टली, ACB को केस डायरी पेश करने का आदेश

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 13, 2026, 11:25:00 AM

रांची के बहुचर्चित रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी राजकिशोर बड़ाईक की जमानत याचिका पर बुधवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को मामले से संबंधित केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही बचाव पक्ष को भी अपना विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी।

यह मामला रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की लगभग सात एकड़ अधिग्रहित जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है। जांच एजेंसी के अनुसार सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निजी भूमि दिखाकर बेचा गया। इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी ने कार्रवाई तेज करते हुए पिछले महीने राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक समेत चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया है कि कथित रूप से नकली वंशावली तैयार कर जमीन के स्वामित्व का दावा किया गया और फिर उसे बिल्डरों के हाथों बेच दिया गया। एसीबी का कहना है कि वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित इस सरकारी भूमि को जालसाजी के जरिए निजी संपत्ति के रूप में पेश किया गया। एजेंसी के मुताबिक इस सौदे में करीब 31 लाख रुपये का लेन-देन हुआ।

इस प्रकरण में कार्तिक बड़ाईक, राजकिशोर बड़ाईक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जांच के दायरे में 16 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं, जिनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

एसीबी ने इस मामले में कांड संख्या 1/2026 दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की है। एजेंसी अब जमीन के दस्तावेज, स्वामित्व रिकॉर्ड और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Trending News

सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:11:00 PM