वित्तीय क्षेत्र में बदलते दौर पर केंद्रित किताब ‘Where There is Risk, There is an Actuary’ का विमोचन

वित्तीय क्षेत्र में बदलते दौर पर केंद्रित किताब ‘Where There is Risk, There is an Actuary’ का विमोचन

रांची स्थित लोक भवन में गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अंजनी चौधरी की पुस्तक “Where There is Risk, There is an Actuary” का औपचारिक लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लेखिका को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह कृति पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगी और विशेष रूप से युवाओं को दिशा देने का काम करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने देश में तेजी से हो रहे आर्थिक और तकनीकी बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते वित्तीय निर्णयों में सटीक आकलन और जोखिम प्रबंधन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उनके अनुसार, ऐसे समय में एक्चुरियल साइंस जैसे क्षेत्र का महत्व बढ़ जाता है, जो संभावनाओं के वैज्ञानिक विश्लेषण के माध्यम से बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

राज्यपाल ने यह भी उम्मीद जताई कि यह पुस्तक छात्रों और युवाओं को एक्चुरियल क्षेत्र की बारीकियों को समझने में सहायक होगी और उन्हें इस पेशे को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

वहीं, लेखिका अंजनी चौधरी ने बताया कि इस पुस्तक को तैयार करने में उन्हें करीब दो वर्षों का समय लगा। उन्होंने कहा कि पुस्तक में एक्चुरियल प्रोफेशन से जुड़ी आवश्यक योग्यताओं, संभावित अवसरों और चुनौतियों को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस क्षेत्र को समझ सकें।

उन्होंने आगे कहा कि देश में बैंकिंग, बीमा और शेयर बाजार जैसे क्षेत्रों के विस्तार के साथ-साथ जोखिम के मूल्यांकन और सुविचारित फैसलों की जरूरत बढ़ रही है। ऐसे में एक्चुरियल साइंस न केवल आर्थिक ढांचे को मजबूती देता है, बल्कि समाज के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। अंत में उन्होंने पुस्तक के विमोचन के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।

Trending News

हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM