अब सुधरेगा रांची का AQI, होगा गैप असेसमेंट, एंटी-स्मॉग गन खरीदने का निर्देश

अब सुधरेगा रांची का AQI, होगा गैप असेसमेंट, एंटी-स्मॉग गन खरीदने का निर्देश

रांची में बढ़ते प्रदूषण और तेजी से फैलते शहरी क्षेत्र को देखते हुए नगर निगम ने वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में नई रणनीति तैयार करने का फैसला लिया है। सिटी लेवल इंप्लीमेंटेशन कमेटी (CLIC) ने तय किया है कि शहर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अब गैप असेसमेंट कराया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौजूदा व्यवस्थाओं में क्या कमियां हैं और उन्हें दूर करने के लिए किन संसाधनों की जरूरत पड़ेगी।

यह निर्णय कमेटी की 11वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने की। बैठक में अब तक किए गए कार्यों, खर्च और प्रगति की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

गैप असेसमेंट के आधार पर शहर में धूल नियंत्रण और सड़क सफाई के लिए नई मशीनें खरीदने की तैयारी की जा रही है। कमेटी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि एंटी-स्मॉग गन, पानी के स्प्रिंकलर और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन की खरीद को लेकर नए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। अधिकारियों का कहना है कि इन उपकरणों से सड़कों की धूल कम होगी और हवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

निर्माण स्थलों पर सख्ती, ग्रीन नेट लगाना अनिवार्य

बैठक में निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया गया। निर्णय लिया गया कि अब शहर में चल रहे सभी निर्माणाधीन भवनों और कंस्ट्रक्शन साइट्स को ग्रीन नेट (ग्रीन शॉट) से ढंकना जरूरी होगा। यह निर्देश नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की गाइडलाइंस के तहत जारी किया गया है।

नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित एजेंसी या बिल्डर पर जुर्माना समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।

कमेटी ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शहर में हरित आवरण बढ़ाने पर भी जोर दिया। हार्टिकल्चर शाखा को निर्देश दिया गया कि नगर निगम क्षेत्र में ऐसे स्थानों की पहचान की जाए, जहां अधिक से अधिक पौधारोपण किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, हरियाली बढ़ने से प्राकृतिक रूप से भी हवा की गुणवत्ता बेहतर होगी।

एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए बनेगी विशेष टीम

रांची के अलग-अलग क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से वायु गुणवत्ता की जांच के लिए रूट प्लान तैयार करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही, एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए एक अलग टीम गठित करने पर सहमति बनी, जो नियमित रूप से प्रदूषण स्तर पर नजर रखेगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि शहर में ई-व्हीकल को प्रोत्साहित करने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे। इसके अलावा उपलब्ध फंड का अधिक प्रभावी और सही उपयोग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

वायु प्रदूषण के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

रांची नगर निगम सभागार में आयोजित इस बैठक में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक के अलावा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रांची वन प्रमंडल और बीआईटी मेसरा के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और रांची को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय सहयोग करें।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM