रांची में नदियों के कायाकल्प की पहल तेज, URMP के तहत समग्र विकास की रूपरेखा तैयार

रांची में नदियों के कायाकल्प की पहल तेज, URMP के तहत समग्र विकास की रूपरेखा तैयार

रांची नगर निगम ने शहर की नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण व पुनर्जीवन के लिए एक व्यापक पहल शुरू की है। शहरी नदी प्रबंधन योजना (URMP) के अंतर्गत इस दिशा में आगे बढ़ते हुए सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान अधिकारियों को जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा बेसिन के चयनित 60 शहरों में रांची को भी शामिल किया गया है। इस पहल के तहत हरमू और स्वर्णरेखा नदियों के शहरी हिस्सों के साथ-साथ शहर के प्रमुख तालाबों और झीलों के संरक्षण, पुनर्जीवन और बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

चर्चा में नदी प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के संरक्षण और उनके विनियमन पर विचार किया गया। इसके अलावा, नदी किनारे की पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखने, जैव विविधता को बढ़ावा देने और रिवेरियन जोन की रक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी मंथन हुआ। शहरी जल प्रबंधन के तहत वर्षा जल और भूजल के प्रभावी उपयोग, उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग और पर्यावरण के अनुकूल रिवरफ्रंट विकास की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए आवश्यक आंकड़े और सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सफल बनाया जा सकता है।

बैठक में झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल संसाधन विभाग समेत कई अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर अपनी राय रखी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM