छठ महापर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों की हो रही सफाई

छठ महापर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, घाटों की हो रही सफाई

छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहरभर में सफाई अभियान को तेज़ कर दिया है। प्रशासक के निर्देश पर नगर निगम की टीमें सभी प्रमुख तालाबों, जलाशयों और घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने में जुटी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके।

इसी क्रम में आज सहायक प्रशासक ने वार्ड संख्या 01 के अंतर्गत कांके डैम घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जलाशय से जलकुंभी को पूरी तरह साफ करने के लिए वीड हार्वेस्टिंग मशीन के कार्यकाल को बढ़ाया जाए, जिससे सफाई कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सके।

साथ ही, एमफीबियस एक्सकेवेटर मशीन से गाद निकालने की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने का भी आदेश दिया गया। घाटों की मैनुअल सफाई के साथ-साथ फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, टूटे टाइल्स को बदलने और पाथवे को व्यवस्थित करने जैसे सिविल कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाटों के चारों ओर बांस, बल्ली और रिबन से घेराबंदी करने और स्ट्रीट लाइट्स को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। नगर निगम का लक्ष्य है कि इस छठ पर्व पर सभी घाट स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण से युक्त हों, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।

Trending News

गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM
खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
Aug 29, 2026, 5:28:00 PM