रांची : अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को किया नमन

रांची : अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को किया नमन

रांची : अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को किया नमन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 14, 2026, 12:20:00 PM

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा के समक्ष उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानपूर्वक याद किया।

कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके विचारों और देश निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर मौजूद जनसमूह ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और सामूहिक रूप से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।