राज्य कर सहायक आयुक्त पुष्पलता पर कार्रवाई की तैयारी, आदेश की अवहेलना से वित्त मंत्री नाराज़

राज्य कर सहायक आयुक्त पुष्पलता पर कार्रवाई की तैयारी, आदेश की अवहेलना से वित्त मंत्री नाराज़

राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर तैनात अधिकारी पुष्पलता पर विभागीय आदेशों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, पुष्पलता जमशेदपुर में ट्रेजरी ऑफिसर के रूप में कार्यरत थीं और उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था। इसके बावजूद उन्होंने स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं किया।

वाणिज्य कर विभाग ने 28 जुलाई 2023 को अधिसूचना जारी कर उनकी सेवा वित्त विभाग से वापस लेने का निर्णय लिया था और निर्देश दिया था कि सात दिनों के भीतर वे सिंहभूम अंचल, जमशेदपुर में राज्य कर सहायक आयुक्त के रूप में योगदान दें। हालांकि, पुष्पलता ने न तो विभाग को कोई सूचना दी और न ही आदेश का अनुपालन किया।

इसके बाद करीब तीन महीने बाद, 19 अक्टूबर 2023 को वित्त विभाग ने एक नई अधिसूचना जारी कर उन्हें अगले आदेश तक जमशेदपुर की ट्रेजरी ऑफिसर बने रहने की अनुमति दे दी। परिणामस्वरूप, पुष्पलता पूरे पांच वर्षों तक वहीं कार्यरत रहीं।

मामला जब वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के संज्ञान में आया, तो उन्होंने आश्चर्य जताते हुए तत्काल रिपोर्ट मांगी। वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर सचिव को निर्देश दिया कि यह विभागीय लापरवाही और अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है, इसलिए पुष्पलता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए।

फिलहाल पुष्पलता डोरंडा कोषागार में ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उनका स्थानांतरण जमशेदपुर से रांची किया गया था। वित्त विभाग ने 13 फरवरी 2024 को उन्हें रांची ट्रेजरी ऑफिसर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी।

राज्य में ट्रेजरी ऑफिसर का कोई अलग कैडर नहीं है। वाणिज्य कर विभाग अपने अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर वित्त विभाग में भेजता है। मगर इस मामले में विभागीय आदेशों की अनदेखी और जवाबदेही की कमी स्पष्ट रूप से सामने आई है। विभागों के बीच संवादहीनता के चलते अधिकारी मनमानी ढंग से पद पर बने रहे, जिससे प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM