झारखंड निकाय चुनाव: प्रचार थमा, 23 फरवरी को 48 नगर निकायों में होगा मतदान

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंचने के बाद अब थम गई है। राज्य के 48 नगर निकायों में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया।

Jharkhand Chunav

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंचने के बाद अब थम गई है। राज्य के 48 नगर निकायों में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तय समय के बाद शहर की गलियों में गूंज रहे लाउडस्पीकर और चुनावी शोर पूरी तरह बंद हो गए। पिछले करीब 15 दिनों से प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे थे।

हालांकि प्रचार थमने के बावजूद प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकते हैं। चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनावी सभाएं, नुक्कड़ नाटक, बाइक रैलियां और पैदल मार्च जैसे विभिन्न तरीके अपनाए। कई जगहों पर स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई।

मतदान 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शुरू होगा। इससे एक दिन पहले यानी 22 फरवरी को सभी जिलों में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को मतपेटियां और अन्य जरूरी चुनाव सामग्री के साथ उनके निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

चुनाव को देखते हुए शनिवार शाम पांच बजे से 24 फरवरी सुबह सात बजे तक निकाय चुनाव क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी शराब दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, कैंटीन और गोदाम बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि मतदाताओं को शांतिपूर्ण माहौल मिल सके।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM