उत्पाद नीति पर सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर 'वसूली तंत्र' चलाने का लगाया आरोप

उत्पाद नीति पर सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर 'वसूली तंत्र' चलाने का लगाया आरोप

झारखंड की उत्पाद नीति 2022 को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि नई नीति लागू होने के बाद शराब बिक्री में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हुईं और आम उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक रकम ली गई। उनका कहना है कि कई जगह ग्राहकों ने विरोध किया तो उनके साथ दुर्व्यवहार तक की शिकायतें सामने आईं।

मरांडी ने दावा किया कि यह पूरा खेल निचले स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसे उच्च स्तर का संरक्षण मिला, जिसके चलते किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचा।

पूर्व उत्पाद सचिव की भूमिका पर भी उठे सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने तत्कालीन उत्पाद सचिव मनोज कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उनके अनुसार विभाग से हर महीने भारी रकम ऊपर तक पहुंचाई जाती थी। उन्होंने गुमला, चतरा और कोडरमा जैसे जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां से कथित रूप से अवैध वसूली की गई, जिससे सरकारी खजाने को क्षति हुई।

अधिकारियों के तबादले पर भी तंज

मरांडी ने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे, उन्हें हटाने के बजाय महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार को ऐसे अधिकारियों पर इतना भरोसा है तो उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में ही पदस्थापित कर देना चाहिए, ताकि उनकी कार्यशैली का उपयोग वहीं किया जा सके।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM