झारखंड में अब पुलिस पेट्रोलिंग होगी और प्रभावी, 1477 नये वाहनों का जिला-वार आवंटन

झारखंड में अब पुलिस पेट्रोलिंग होगी और प्रभावी, 1477 नये वाहनों का जिला-वार आवंटन

झारखंड में अब पुलिस पेट्रोलिंग होगी और प्रभावी, 1477 नये वाहनों का जिला-वार आवंटन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 06, 2026, 1:00:00 PM

झारखंड में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग को बड़ी सौगात मिली है। वर्षों से पुराने और खराब वाहनों की समस्या से जूझ रहे थानों के लिए राज्य सरकार ने कुल 1477 नए वाहन स्वीकृत किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद जिलों में वाहनों के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पूरा आवंटन राज्य के सभी जिलों के बीच किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस की गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा त्वरित कार्रवाई क्षमता को बढ़ाना है।

वाहनों का विवरण

जारी सूची के मुताबिक कुल 1477 वाहनों में शामिल हैं:

  • -628 चारपहिया वाहन

  • -849 दोपहिया वाहन

इन वाहनों को जिलेवार आवश्यकताओं के अनुसार वितरित किया जाएगा। विशेष रूप से राजधानी रांची और औद्योगिक शहर जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) को अपेक्षाकृत अधिक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। यह निर्णय बढ़ते शहरी अपराध, ट्रैफिक दबाव और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

पुलिस संघ ने जताई संतुष्टि

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस पहल का स्वागत किया है। संगठन के अनुसार नए वाहनों के शामिल होने से विशेषकर नक्सल प्रभावित और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा। इससे न केवल गश्त व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण, आपातकालीन सहायता और यातायात प्रबंधन में भी प्रभावशीलता बढ़ेगी।

आदेश जारी होने के बाद संबंधित जिलों में वाहन वितरण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। पुलिस कर्मियों के बीच इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

जिला4 पहिया3 पहिया
बोकारो3953
पश्चिमी सिंहभूम4047
चतरा1922
देवघर2839
धनबाद4045
दुमका2028
गढ़वा2129
गिरिडीह3229
गोड्डा1733
गुमला2229
हजारीबाग2842
पूर्वी सिंहभूम5189
जामताड़ा1418
खूंटी1412
कोडरमा1421
लातेहार1815
लोहरदगा1419
पाकुड़1118
पलामू3136
रामगढ़1319
रांची8073
साहिबगंज1427
सरायकेला1926
सिमडेगा1528
हेड क्वार्टर, रांची1442