PLFI उग्रवादी सुलेमान सांडी पूर्ति को हाईकोर्ट से राहत नहीं, 26 मामलों का हवाला देकर जमानत खारिज

PLFI उग्रवादी सुलेमान सांडी पूर्ति को हाईकोर्ट से राहत नहीं, 26 मामलों का हवाला देकर जमानत खारिज

झारखंड हाईकोर्ट की जस्टिस राजेश शंकर की एकल पीठ ने कुख्यात पीएलएफआई उग्रवादी सुलेमान सांडी पूर्ति की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, ऐसे में उसे राहत देना न्यायोचित नहीं होगा। कोर्ट ने यह भी माना कि उसके खिलाफ आरोपों की प्रकृति बेहद गंभीर है, जिससे उसे जमानत देना उचित नहीं ठहराया जा सकता।

हालांकि जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुलेमान सांडी पूर्ति ने हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की है, जिस पर फिलहाल सुनवाई जारी है।

2021 में हुई थी गिरफ्तारी

सुलेमान सांडी पूर्ति को पुलिस ने 1 जनवरी 2021 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद हुई थी, जिसमें दो राइफल, .315 बोर की गोलियां, AK-47 के कारतूस और मैगजीन, मोबाइल फोन और अन्य सामान शामिल थे। यह बरामदगी उसके सक्रिय उग्रवादी नेटवर्क से जुड़े होने की ओर संकेत करती है।

जांच के दौरान सामने आया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मुरहू क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को निशाना बनाया था। बताया जाता है कि संगठन के निर्देश पर वहां लगे जेसीबी, ट्रैक्टर, बाइक और अन्य मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया था। घटना के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी भी की गई थी।

NIA की जांच में कई खुलासे, चार्जशीट दाखिल

इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है, जिसने पीएलएफआई नेटवर्क के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है। जांच के दौरान संगठन की गतिविधियों और फंडिंग से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। एजेंसी ने अदालत को बताया कि सुलेमान सांडी पूर्ति के खिलाफ कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं और इस संबंध में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने फिलहाल आरोपी को किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया है।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM