पति जिंदा, फिर भी 10 साल से विधवा पेंशन ले रहीं 6 महिलाएं, सोशल ऑडिट में खुलासा

झारखंड के दुमका जिले से पेंशन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। मोहलबना पंचायत के कदमा गांव में छह महिलाएं अपने पति के जीवित होने के बावजूद पिछले 9-10 वर्षों से विधवा पेंशन का लाभ ले रही थीं

झारखंड

झारखंड के दुमका जिले से पेंशन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। मोहलबना पंचायत के कदमा गांव में छह महिलाएं अपने पति के जीवित होने के बावजूद पिछले 9-10 वर्षों से विधवा पेंशन का लाभ ले रही थीं। सोशल ऑडिट के दौरान जब यह गड़बड़ी उजागर हुई तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड के बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा टीम के साथ गांव पहुंचे और भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान संबंधित महिलाओं के पति भी मौके पर मौजूद मिले। जब बीडीओ ने सख्ती से पूछा कि पति के जीवित रहते हुए विधवा पेंशन कैसे ली जा रही है, तो महिलाएं और उनके परिजन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

जांच में सामने आया कि बुलूवाला दासा, मालती मुर्मू, चुड़की मुर्मू, रेखा गोराई, सुकुरमुनी सोरेन और सुमिदा दत्तस ने नियमों के विपरीत पेंशन का लाभ लिया। प्रशासन के अनुसार, इनमें से एक महिला लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये तक की राशि प्राप्त कर चुकी है। अनुमान है कि छह महिलाओं द्वारा कुल मिलाकर 7 लाख रुपये से अधिक की सरकारी राशि ली गई है।

प्रशासन ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग और सुनियोजित धोखाधड़ी करार दिया है। जांच के दौरान मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत स्वयंसेवक भी मौजूद थे।

बीडीओ ने स्पष्ट कहा है कि दोषियों से पूरी राशि की वसूली की जाएगी और कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल एक पंचायत में छह मामले सामने आए हैं, लेकिन प्रखंड की अन्य पंचायतों में भी फर्जी लाभुकों की आशंका जताई जा रही है। पूरे प्रखंड में अब सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।

Trending News

चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM