भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू

रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले के लिए ऑफलाइन टिकट आज मंगलवार से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्टेडियम के वेस्ट गेट पर इसके लिए कुल 6 टिकट काउंटर लगाए गए हैं। टिकट खरीदने के लिए काउंटर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे।

टीम इंडिया के पांच खिलाड़ी आज रांची पहुंचेंगे
मंगलवार को भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी—हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋतुराज गायकवाड़—रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। खिलाड़ी सीधे एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू होटल रवाना होंगे। दोनों टीमें 27 नवंबर तक रांची में मौजूद रहेंगी और 28 व 29 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र आयोजित होगा।

टिकट ब्लैक मार्केट पर होगी कड़ी नजर
जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि टिकट बिक्री के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि टिकट की कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ब्लैक मार्केटिंग करता पाया गया, तो उसके पास मौजूद सभी टिकट रद्द कर दिए जाएंगे। पांडे ने कहा कि पर्याप्त संख्या में टिकट उपलब्ध हैं, इसलिए दर्शक आसानी से लाइन लगाकर खरीद सकते हैं।

Trending News

नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
डिजिटल उर्वरक बिक्री व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही को मिलेगा बढ़ावा: कृषि मंत्री
Aug 31, 2026, 5:41:00 PM
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
सीआईएमपी: 17वें पीजीडीएम का 100% प्लेसमेंट, 11 लाख रूपये सलाना रहा सर्वोच्च पैकेज
Aug 31, 2026, 5:34:00 PM
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
पुतला दहन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने आए युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
Aug 31, 2026, 5:23:00 PM
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM