अब त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की मंजूरी से ही लागू होंगी सरकारी योजनाएं

अब त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की मंजूरी से ही लागू होंगी सरकारी योजनाएं

अनुसूचित क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं को लागू करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। कैबिनेट से स्वीकृत पेसा नियमावली 2025 के तहत अब किसी भी योजना को त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की सहमति के बिना लागू नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, यदि तय समयसीमा में संबंधित सभा कोई निर्णय नहीं लेती है, तो योजना को स्वतः स्वीकृत माना जाएगा।

नियमावली के अनुसार योजनाओं की मंजूरी उस क्षेत्रीय स्तर पर निर्भर करेगी, जिस स्तर पर योजना लागू होनी है। ग्राम स्तर की योजनाओं के लिए ग्राम सभा, प्रखंड स्तर की योजनाओं के लिए पंचायत समिति और जिला स्तर की योजनाओं के लिए जिला परिषद से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्थानीय स्वशासन को मजबूत करना और विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

गांवों के विकास की योजनाएं तैयार करने के लिए उपायुक्त द्वारा हर साल या छह महीने में एक मल्टी डिसिप्लिनरी टीम (MDT) गठित की जाएगी। यह टीम ग्राम सभा के साथ चर्चा कर विकास प्रस्ताव तैयार करेगी। बैठक के दौरान ग्रामीणों को योजना से मिलने वाले लाभ, अनुमानित खर्च और वित्तीय स्रोतों की पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद तैयार योजना को पारंपरिक ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

ग्राम सभा में पेश किए जाने वाले प्रस्ताव में योजना के क्रियान्वयन की पूरी प्रक्रिया, प्रत्येक चरण की लागत, फंडिंग का स्रोत, ठेकेदार की भूमिका और स्थानीय श्रमिकों के उपयोग का विवरण शामिल होगा। MDT द्वारा प्रस्ताव रखने के बाद ग्राम सभा को उस पर निर्णय लेने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।

इस अवधि में ग्राम सभा को यह अधिकार होगा कि वह योजना के क्रियान्वयन पर शर्तें लगाए या उसमें संशोधन सुझाए। यदि 30 दिनों के भीतर कोई फैसला नहीं होता है, तो योजना को ग्राम सभा की स्वीकृति प्राप्त मानी जाएगी। वहीं, यदि योजना को लेकर सुनवाई चल रही हो और समय पर निर्णय न हो पाए, तो ग्राम सभा जिला विकास आयुक्त (DDC) से अतिरिक्त 30 दिनों का समय मांग सकती है।

पेसा नियमावली 2025 में पारंपरिक ग्राम सभा को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के चयन का भी अहम अधिकार दिया गया है। लाभुकों का चयन सामान्यतः सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर किया जाएगा। लेकिन विशेष परिस्थितियों में ग्राम सभा इन मानकों में बदलाव कर सकती है।

यदि कोई परिवार गंभीर आर्थिक संकट में हो या किसी सदस्य की स्थिति अत्यंत नाजुक हो, तो ग्राम सभा सर्वसम्मति से तय मानदंडों में संशोधन कर उसे योजना का लाभ दे सकती है। हालांकि, यह अधिकार अपवाद स्वरूप होगा और इसके लिए ग्राम सभा की सर्वसम्मत मंजूरी अनिवार्य होगी।

इस नई नियमावली के जरिए सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अनुसूचित क्षेत्रों में विकास की दिशा और गति तय करने में अब ग्राम सभा की भूमिका निर्णायक होगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM