पेयजल घोटाले में नया मोड़! बयान से पलटा आरोपी क्लर्क, ईडी अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप

पेयजल घोटाले में नया मोड़! बयान से पलटा आरोपी क्लर्क, ईडी अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप

पेयजल विभाग में करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी से जुड़े बहुचर्चित मामले में एक बार फिर विवाद गहरा गया है। इस घोटाले के आरोपी क्लर्क संतोष कुमार ने जांच के दौरान पहले दिए गए अपने बयान से पूरी तरह पलटते हुए अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिससे ईडी और पुलिस के बीच पहले से जारी कानूनी तनातनी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, पेयजल विभाग में फर्जी भुगतान और अवैध निकासी के मामले में पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू करते हुए ईसीआईआर दर्ज की थी। जांच में यह बात सामने आई कि संतोष कुमार ने फर्जी कंपनियां बनाकर करीब 23 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की थी। इसी आधार पर ईडी ने उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

जेल में बंद रहने के दौरान ईडी की टीम ने संतोष कुमार से पूछताछ की थी। उस दौरान दर्ज कराए गए बयान में उसने विभाग के इंजीनियरों और कई वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता की बात स्वीकार की थी। बाद में, इसी बयान के आधार पर आगे की जांच में कुछ नए तथ्य सामने आए, जिसके चलते ईडी ने उससे दोबारा पूछताछ करने का निर्णय लिया।

ईडी की ओर से कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद संतोष कुमार पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुआ। अंततः 12 जनवरी को वह दोपहर में ईडी कार्यालय पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, इस बार पूछताछ के दौरान उसने जेल में दिए गए अपने पुराने बयान से इनकार कर दिया और कहा कि उसे घोटाले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी नहीं है।

जब जांच अधिकारियों ने उससे संबंधित दस्तावेज दिखाकर सवाल पूछे, तो वह कथित तौर पर मानसिक दबाव में आ गया। इसी दौरान उसने कार्यालय में रखे पानी के जग को उठाकर खुद के सिर पर मारने की कोशिश की। अधिकारियों द्वारा रोकने के प्रयास के बावजूद उसके सिर में मामूली चोट आई। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चोट को हल्की बताते हुए उसे पूछताछ के लिए फिट घोषित किया।

मेडिकल जांच के बाद संतोष कुमार घर जाने के बजाय फिर से ईडी कार्यालय पहुंचा और अपना बयान दर्ज कराने पर सहमत हुआ। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही उसने ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी।

इस घटनाक्रम के बाद ईडी और स्थानीय पुलिस के बीच टकराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जमीन से जुड़े एक मामले में केस मैनेज करने के नाम पर ईडी अधिकारियों पर घूस लेने और मारपीट जैसे आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। 

इन सभी मामलों को लेकर ईडी ने अपने खिलाफ दर्ज केसों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। हालांकि, इस याचिका पर अब तक अदालत की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM