धनबाद पुलिस लाइन में नया परिवहन शेड शुरू, डीसी और एसएसपी ने किया उद्घाटन

धनबाद के डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को पुलिस केंद्र में बने नए परिवहन शेड का उद्घाटन किया। एसएसपी ने बताया कि यह शेड पुलिस वाहनों को सुरक्षित रूप से खड़ा करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग अन्य प्रशासनिक जरूरतों के लिए भी किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चुनाव, दुर्गा पूजा समेत बड़े आयोजनों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के दौरान यह शेड अस्थायी ठहराव के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। इसी कारण शेड के पास शौचालय निर्माण की योजना भी बनाई गई है।

डीसी आदित्य रंजन ने इसे पुलिस केंद्र के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि शेड का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि इसकी उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहे।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह नई सुविधा पुलिस प्रशासन की क्षमता और कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगी तथा जिला स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होगी। कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीएम राजेश कुमार, नगर आयुक्त रविराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Trending News

निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार

Sep 01, 2026, 12:25:00 PM
मांझर कुंड में झरने के बीच फंसे दो युवकों का वीडियो वायरल, मूसलाधार बारिश के कारण गुप्ता धाम मार्ग बंद

Sep 01, 2026, 11:59:00 AM
राज्य के सात जिलों में सितंबर के पहले सप्ताह में लगेगा नियोजन मेला, युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर

Sep 01, 2026, 11:54:00 AM
सीएम सम्राट चौधरी करेंगे "जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान का शुभारंभ

Sep 01, 2026, 11:47:00 AM
पुलिस व औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों की संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

Sep 01, 2026, 11:37:00 AM
गोपालगंज पुलिस का भू-माफियाओं को अल्टीमेटम: महंगा पडेगा एनआरआई, प्रवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा

Sep 01, 2026, 11:28:00 AM
भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर पदयात्रा, बोकारो में भी होगा कार्यक्रम

Sep 01, 2026, 11:01:00 AM
पीएम के सलाहकार तरुण कपूर ने किया मूनीडीह CBM परियोजना का निरीक्षण, अक्टूबर 2027 से गैस बिक्री की तैयारी

Sep 01, 2026, 10:43:00 AM
गोपालगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, महिला को बंधक बनाकर 70 हजार नगदी, गहने और बर्तन ले उड़े अपराधी

Sep 01, 2026, 10:28:00 AM
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, बिहार की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को गति देने पर हुई चर्चा

Sep 01, 2026, 10:03:00 AM