नेमरा गांव में पारंपरिक स्वशासन की अनोखी तस्वीर, CM हेमंत सोरेन बने ‘मांझी बाबा’ ग्राम प्रधान

नेमरा गांव में पारंपरिक स्वशासन की अनोखी तस्वीर, CM हेमंत सोरेन बने ‘मांझी बाबा’ ग्राम प्रधान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके पैतृक गांव नेमरा में पारंपरिक ग्राम स्वशासन व्यवस्था के तहत एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री का संताली रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लगभग चार घंटे तक संताली समाज के लोगों के साथ समय बिताया और सामाजिक बैठक में भाग लिया।

नेमरा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित ग्राम प्रधान कमेटी चयन सभा के दौरान पूरे गांव की मांझी हड़ाम कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न पदों के लिए लोगों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में यह घोषणा की गई कि गांव के ‘मांझी बाबा’ यानी ग्राम प्रधान का दायित्व अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निभाएंगे।

बैठक में अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। बिरजू सोरेन को ‘प्राणिक बाबा’ उप ग्राम प्रधान, सुखदेव किस्कू को ‘भोगदो प्रजा’ कानूनी सलाहकार, चैतन्य टुडू को ‘नायके बाबा’ ग्राम प्रमुख पुजारी, काशीनाथ बेसरा को ‘कुडाम नायके बाबा’ नायके सहायक तथा विश्वनाथ बेसरा को ‘जोगा मांझी बाबा’ संदेशवाहक की जिम्मेदारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मांझी बाबा की भूमिका निभाते हुए नए नायके बाबा को विधिवत सम्मानित भी किया। जानकारी के अनुसार पूर्व नायके बाबा सोहन सोरेन ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था, जिन्हें भी इस अवसर पर सम्मान प्रदान किया गया।

नेमरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चाचा श्रीकांत सोरेन से भी मुलाकात की। बताया गया कि वे पिछले पांच वर्षों से लकवा से पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल लिया और मौके पर मौजूद सिविल सर्जन नवल कुमार को इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। साथ ही बेहतर चिकित्सा सुविधा और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

Trending News

चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM