निकाय चुनाव 2026 : चाईबासा-पाकुड़ में तस्वीर साफ, रांची में काउंटिंग जारी; जानें कौन कहां से जीता

निकाय चुनाव 2026 : चाईबासा-पाकुड़ में तस्वीर साफ, रांची में काउंटिंग जारी; जानें कौन कहां से जीता

निकाय चुनाव 2026 : चाईबासा-पाकुड़ में तस्वीर साफ, रांची में काउंटिंग जारी; जानें कौन कहां से जीता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Feb 27, 2026, 12:57:00 PM

23 फरवरी को संपन्न हुए झारखंड के नगर निकाय चुनावों की मतगणना शुक्रवार, 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच अब शुरुआती रुझान ठोस नतीजों में बदलने लगे हैं। रांची, चाईबासा, पाकुड़ और गुमला समेत कई जिलों से आधिकारिक परिणाम सामने आ रहे हैं। 

रांची: देरी से शुरू हुई गिनती, कई वार्डों में काउंटिंग जारी

राजधानी रांची में मतगणना निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई। फिलहाल विभिन्न वार्डों के बूथों पर चरणबद्ध तरीके से मतों की गिनती चल रही है।

  • वार्ड 1 और 2 में संबंधित बूथों की गणना जारी है।

  • वार्ड 7 और 8 में भी मतगणना जारी है।

  • वार्ड 13 और 14 के बूथों की गिनती चल रही है।

  • वार्ड 19 और 20 के सभी निर्धारित बूथों पर काउंटिंग हो रही है।

  • वार्ड 25 और 26 में बूथ संख्या 1 से 6 तक पहले राउंड की गिनती जारी है।

  • वार्ड 31 और 32 में बूथ 1 से 13 तक मतों की गणना की जा रही है।

  • वार्ड 37, 38, 39, 43, 48 और 49 में भी सभी या निर्धारित बूथों पर पहले चरण की काउंटिंग जारी है।

  • चाईबासा: चार वार्डों के नतीजे घोषित

    चाईबासा नगर परिषद की मतगणना महिला कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू हुई। यहां 38 टेबलों पर पहले चरण में वार्ड 1 से 12 तक की गिनती की गई।
    सुबह 11 बजे तक चार वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए:

    • वार्ड 4: चंदू कारवा

    • वार्ड 6: नाजरीन प्रवीण

    • वार्ड 3: डोमा मिंज

    • वार्ड 11: मो. इनामुल

    • पाकुड़: सभी 21 वार्डों के परिणाम घोषित

      पाकुड़ नगर परिषद के सभी 21 वार्डों के नतीजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

      1. मिथुन मरांडी

      2. उज्ज्वल हाड़ी

      3. किरण लाल कापरी

      4. रुपाली सरकार

      5. राणा ओझा

      6. राखी सरदारीन

      7. पूनम देवी

      8. अनिकेत गोस्वामी

      9. विमल चंद्र राउत

      10. गुड्डू कुमार भगत

      11. निभा देवी

      12. भीम सिंह

      13. असलाम अंसारी

      14. मो. मुस्ताक अंसारी

      15. चंचल सिंह

      16. रियाज अंसारी

      17. आलमगीर अंसारी

      18. कृष्णा शर्मा

      19. तनु दास

      20. चेनु बीबी

      21. राबिया बेवा

    • गुमला: कई वार्डों में तस्वीर साफ

      गुमला में भी मतगणना आगे बढ़ने के साथ विजेताओं के नाम सामने आने लगे हैं।

      • वार्ड 1: संज्ञियस

      • वार्ड 2: केके मिश्रा

      • वार्ड 3: प्रवीण टोप्पो

      • वार्ड 4: लखन राम

      • वार्ड 5: साजिद मंजर

      • वार्ड 6: मधु मेंरीना

      • वार्ड 7: अनिल यादव

      • वार्ड 8: जशवंत कौर

      • वार्ड 9: जिशान अंसारी

      • वार्ड 10: फैजान अंसारी

      • वार्ड 11: जयराम इंदवार

    • राज्य के अन्य जिलों से भी मतगणना के परिणाम लगातार आ रहे हैं। जैसे-जैसे राउंड पूरे हो रहे हैं, शहरी निकायों की नई नेतृत्व संरचना स्पष्ट होती जा रही है।