हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Feb 18, 2026, 4:49:00 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा स्थित सभा कक्ष में हजारीबाग से आए अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने अल्पसंख्यक समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सभी वर्गों, समुदायों और तबकों के विकास तथा कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए सरकार उचित कदम उठाएगी और आवश्यक पहल सुनिश्चित की जाएगी।