मधुकम में फंदे से झूलता मिला राजमिस्त्री का श*व, हाईकोर्ट की सुनवाई के दी लगायी फां*सी

मधुकम में फंदे से झूलता मिला राजमिस्त्री का श*व, हाईकोर्ट की सुनवाई के दी लगायी फां*सी

रांची के रातु रोड स्थित सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम इलाके में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। थाने के ठीक सामने स्थित एक इमारत में राजमिस्त्री मुकेंदर उरांव (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

मुकेंदर उरांव की पत्नी शांति उरांव के मुताबिक, यह आत्महत्या झारखंड हाईकोर्ट में चल रहे संपत्ति विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। उनके अनुसार, मकान पर अवैध कब्जे से संबंधित एक मामला अदालत में विचाराधीन था। हाल ही में हाईकोर्ट ने कब्जा हटाने का आदेश दिया था, और मंगलवार को उसी मामले की सुनवाई भी हुई थी।

सुनवाई के बाद लौटे और कर ली आत्महत्या

पत्नी ने बताया कि मुकेंदर सुनवाई से घर लौटने के बाद काफी मौन और तनावग्रस्त था। कुछ देर बाद जब वह घर पर अकेला था—पत्नी काम पर और बच्चे स्कूल में थे—तो उसने सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
घटना दोपहर में हुई, लेकिन शाम को खुलासा तब हुआ, जब दरवाजा काफी देर तक बंद रहने पर पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया, तो देखा कि मुकेंदर का शव फंदे से झूल रहा था।

सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकेंदर पिछले कई दिनों से गहरी चिंता और तनाव में था।
पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाएगा।

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM