मारवाड़ी महिला सम्मेलन को नई नेतृत्व टीम, प्रभा पाड़िया बनीं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

मारवाड़ी महिला सम्मेलन को नई नेतृत्व टीम, प्रभा पाड़िया बनीं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

गोविंदपुर के कौआबांध स्थित एक रिज़ॉर्ट में आयोजित झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन के वार्षिक अधिवेशन में गुरुवार को संगठन को नया नेतृत्व मिला। जमशेदपुर की सामाजिक कार्यकर्ता प्रभा पाड़िया को सर्वसम्मति से सत्र 2026–28 के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि प्रांतीय समिति ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

26 राज्यों में फैली हैं 550 शाखाएं

अधिवेशन की मुख्य अतिथि और सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी ने संगठन के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मारवाड़ी महिला सम्मेलन देश के 26 राज्यों में 550 शाखाओं के माध्यम से सक्रिय है। उन्होंने कहा कि बाल विकास, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, नेत्रदान, रक्तदान और देहदान जैसे कार्य सम्मेलन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इस अधिवेशन में झारखंड के सभी 24 जिलों से करीब 500 प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

प्रदेश अध्यक्ष मंजू बगड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यों और समाज के सहयोग से संगठन की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। वहीं प्रदेश सचिव साधना देवरालिया ने पिछले दो वर्षों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोषाध्यक्ष किरण गोयनका ने आय-व्यय का ब्योरा रखा।

‘विविधता’ पत्रिका का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन की पत्रिका ‘विविधता’ का औपचारिक विमोचन किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नारी सशक्तिकरण की राष्ट्रीय प्रमुख रेणु दुदानी ने एकजुटता और सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। पूर्व अध्यक्ष अरुण भगानिया ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। अधिवेशन को निर्मला तुलसियान, अनीता अग्रवाल, वीणा खिरवाल, रूपा, उमा, सुमन, संगीता, उर्मिला, नीरा सहित कई वरिष्ठ सदस्यों और राष्ट्रीय संरक्षकों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कविता शर्मा और शिल्पा ने किया।

समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रदीप देवरालिया, नंदलाल अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, सुरेश खेतान, बलराम अग्रवाल, प्रह्लाद बगड़िया, चेतन गोयनका, राजेंद्र बंसल, गोविंद दुदानी, पुष्कर डोकानिया सहित अनेक नाम शामिल रहे।

रक्तदान शिविर और पौधारोपण पहल

अधिवेशन के दौरान विभिन्न शाखाओं ने सामाजिक गतिविधियों के तहत स्टॉल लगाए। करकेंद्र शाखा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में एसएनएमएमसीएच, धनबाद की टीम ने 30 यूनिट रक्त एकत्र किया, जिसमें सभी रक्तदाताएं महिलाएं रहीं। वहीं हीरक शाखा ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 500 पौधों का वितरण किया। एकल अभियान धनबाद चैप्टर और चिरकुंडा शाखा ने भी अपने-अपने शिविर लगाए।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM