वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा खुलासा, ACB ने अदालत में पेश किए पैसों के लेनदेन के साक्ष्य

वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा खुलासा, ACB ने अदालत में पेश किए पैसों के लेनदेन के साक्ष्य

हजारीबाग के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत पर सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने कई गंभीर और चौंकाने वाले तथ्य प्रस्तुत किए। एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि विनय चौबे और उनके करीबी विनय सिंह के परिवारों के बीच लगभग पांच करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन हुआ है, जो कथित रूप से अवैध आय का हिस्सा माना जा रहा है।

एसीबी ने विस्तार से बताया कि 1 मार्च 2010 से 9 जुलाई 2015 के बीच विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की कंपनियों के माध्यम से विनय चौबे के साले शिपीज और प्रियंका के बैंक खातों में कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं वर्ष 2019 से 2023 के दौरान आपसी लेनदेन की राशि बढ़कर 73 लाख रुपये से अधिक हो गई। 2023 में ही कई संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए, जिनमें 14 लाख 25 हजार, 2.5 लाख और 76 हजार रुपये के तीन अलग-अलग ट्रांसफर हुए।

इन सभी वित्तीय साक्ष्यों को अदालत में प्रस्तुत करते हुए एसीबी ने IAS विनय चौबे को जमानत देने का कड़ा विरोध किया। एसीबी की दलीलों और जांच में सामने आए मनी ट्रेल से कोर्ट संतुष्ट हुआ और जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अब तक जमा किए गए सबूतों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि विनय चौबे इस कथित घोटाले में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि वन भूमि घोटाले से जुड़े इस मामले में एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है। जांच एजेंसी ने इस केस में विनय चौबे के करीबी व्यवसायी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार, ब्रोकर विजय सिंह सहित कुल 73 व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया है।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM