आम नागरिकों के लिये खुले लोकभवन के उद्यान, पहले दिन 2,559 लोगों ने लिया आनंद

आम नागरिकों के लिये खुले लोकभवन के उद्यान, पहले दिन 2,559 लोगों ने लिया आनंद

आम नागरिकों के लिये खुले लोकभवन के उद्यान, पहले दिन 2,559 लोगों ने लिया आनंद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Feb 02, 2026, 5:39:00 PM

राजधानी राँची में स्थित लोक भवन उद्यान अब आम जनता के लिए खुल गया है। राज्यपाल के निर्देशानुसार यह उद्यान दिनांक 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक नागरिकों के भ्रमण और परिदर्शन के लिए खोला गया है। पहले दिन ही उद्यान में 2,559 लोगों ने भ्रमण किया और हरियाली व सौंदर्य का आनंद लिया।

उद्यान का भ्रमण समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, सुरक्षा कारणों से उद्यान में प्रवेश केवल लोक भवन के गेट नंबर 2 से संभव होगा, और प्रवेश की अंतिम समयसीमा अपराह्न 1 बजे रखी गई है।

राज्यपाल ने स्वयं भी उद्यान का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से उनके अनुभव, राय और सुझाव भी साझा करने के लिए आमंत्रित किया, ताकि आने वाले समय में उद्यान और अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बनाया जा सके।

इस पहल से राजधानी में आम लोगों के लिए हरियाली और प्राकृतिक वातावरण के बीच समय बिताने का एक नया अवसर सृजित हुआ है।