झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है। इस दुखद सूचना को मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे पीड़ादायक दिन है, क्योंकि उनकी पूज्य माताजी उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर प्रभु के चरणों में समा गई हैं।
मंत्री ने जानकारी दी कि दिवंगत माताजी का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास ढाका मोड़ पहुंच जाएगा। वहीं अंतिम संस्कार कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर संपन्न किया जाएगा।
भावुक शब्दों में मंत्री ने कहा कि भले ही अब मां का साया सिर से उठ गया है, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है।