असम चुनाव से पहले कल्पना सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹2500 और श्रमिकों को ₹500 मजदूरी

असम चुनाव से पहले कल्पना सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹2500 और श्रमिकों को ₹500 मजदूरी

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को विभिन्न इलाकों में जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। अपने संबोधन में उन्होंने खासतौर पर चाय बागान से जुड़े मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं कीं।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी को सत्ता मिलती है, तो चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों के लिए न्यूनतम दैनिक मजदूरी 500 रुपये निर्धारित की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि देने का वादा किया गया।

कल्पना सोरेन ने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य के हर परिवार को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने अपने भाषण में सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात दोहराई।

मजबत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक उम्मीदवार के पक्ष या विपक्ष का मामला नहीं है, बल्कि आदिवासी समुदाय के अधिकारों, सम्मान और आने वाले समय की दिशा तय करने वाला चुनाव है।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने की योजना पहले झारखंड में भी लागू की जा चुकी है। वहां 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले इस पहल की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गई थी, जिसे अब असम में भी लागू करने का वादा किया जा रहा है।

Trending News

सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
Sep 06, 2026, 9:58:00 AM
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
Sep 06, 2026, 9:39:00 AM
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM