JPSC ने की निश्चेतना विभाग में सहायक प्राध्यापक भर्ती के लिए इंटरव्यू तिथि की घोषणा

JPSC ने की निश्चेतना विभाग में सहायक प्राध्यापक भर्ती के लिए इंटरव्यू तिथि की घोषणा

झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में निश्चेतना विभाग के सहायक प्राध्यापक के 08 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति प्रक्रिया को गति मिल गई है। 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित अभिलेख सत्यापन में शामिल उम्मीदवारों के लिए अब साक्षात्कार की तिथि जारी कर दी गई है।

आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इंटरव्यू 11 दिसंबर 2025 को होगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दिनांक को पूर्वाह्न 10 बजे तक आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार पत्र (e-Call Letter) डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर e-Call Letter प्राप्त कर सकेंगे।

यदि किसी उम्मीदवार को कॉल लेटर डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वे कार्यदिवसों में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच आयोग के हेल्पलाइन नंबर +919431301636 या +919431301419 पर सहायता ले सकते हैं।

Trending News

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन
Aug 31, 2026, 12:26:00 PM
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
Aug 31, 2026, 12:18:00 PM
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
Aug 31, 2026, 11:42:00 AM
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Aug 31, 2026, 11:34:00 AM
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM