झारखंड महिला कबड्डी टीम महाराष्ट्र रवाना, फेडरेशन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता लेंगी हिस्सा

झारखंड महिला कबड्डी टीम महाराष्ट्र रवाना, फेडरेशन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता लेंगी हिस्सा

झारखंड महिला कबड्डी टीम महाराष्ट्र रवाना, फेडरेशन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता लेंगी हिस्सा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 11, 2025, 1:54:00 PM

झारखंड की महिला कबड्डी टीम आज टाटा स्टेशन से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई, जहां वे पांचवीं फेडरेशन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। रवाना होने के अवसर पर खिलाड़ियों को नई खेल किट प्रदान की गई और उन्हें प्रोत्साहन सम्मान से नवाजा गया।

इस मौके पर झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार रावत, भारतीय महासंघ के रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष हरीश सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला के सचिव तिलक राम साहू, प्रशिक्षक रमेश कुमार साहू, पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी और कोल्हान प्रभारी श्यामल दास ने टीम को शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त बसंती कुमारी और प्रेम लाल भी समारोह में उपस्थित रहे।

टीम के साथ नेशनल रेफरी के रूप में बोकारो जिले से मनोज शर्मा और रांची से दीपिका कुमारी मौजूद रहे। झारखंड टीम के तकनीकी सदस्य रोहित शर्मा और कुणाल कुशवाहा, प्रशिक्षक जगदेव, तथा टीम मैनेजर अनू पूर्ति भी टीम के साथ महाराष्ट्र रवाना हुए।

प्रतियोगिता में झारखंड महिला कबड्डी टीम का लक्ष्य बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करना है। खिलाड़ी मैदान में उतरकर अपनी मेहनत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।