झारखंड में जल्द शुरू होगा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण, 2003 की वोटर लिस्ट बनेगी आधार

झारखंड में जल्द शुरू होगा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण, 2003 की वोटर लिस्ट बनेगी आधार

बिहार के बाद अब झारखंड में भी मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसकी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस प्रक्रिया के तहत राज्यभर में सभी मतदाताओं की पहचान नए सिरे से की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जून 2024 में देशभर में गहन पुनरीक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया था। इसके तहत पहला चरण — ‘प्री रिवीजन एक्टिविटी’ — पूरा कर लिया गया है। इस चरण में मतदान केंद्रों का निर्धारण और नजरी नक्शे से टैगिंग का कार्य किया गया है। प्रत्येक बूथ दो किलोमीटर की सीमा के भीतर 1200 मतदाताओं के लिए निर्धारित किया गया है। अब अगले चरण में मतदाताओं की पहचान का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके लिए आयोग से अंतिम अनुमति की प्रतीक्षा की जा रही है।

2003 की वोटर लिस्ट में नाम है तो चिंता की जरूरत नहीं
आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में न रहे। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आयोग ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार वर्ष माना है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, जिन नागरिकों का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें अपनी पात्रता साबित करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं जिनका नाम उस सूची में नहीं है, वे अपने माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य के नाम के आधार पर पात्र मतदाता के रूप में प्रमाणित किए जा सकेंगे।

जन्म प्रमाण के लिए निर्धारित किए गए दस्तावेज
निर्वाचन आयोग ने पात्रता साबित करने के लिए कुछ सरकारी दस्तावेजों को मान्यता दी है।

  • 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे नागरिकों को अपनी जन्मतिथि और जन्मस्थान का कोई भी मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

  • 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे युवाओं को अपनी जन्मतिथि, जन्मस्थान और माता-पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा।

  • 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे नागरिकों को अपनी और अपने माता-पिता दोनों की जन्मतिथि व जन्मस्थान का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

  • रवि कुमार ने बताया कि बढ़ते शहरीकरण, पलायन, नई युवा पीढ़ी के मतदाता बनने, मृत्यु सूचना के अद्यतन न होने और विदेशी प्रवासियों के नाम शामिल होने जैसी परिस्थितियों के कारण मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण आवश्यक हो गया है।

    इस अभियान की शुरुआत के बाद झारखंड में भी बिहार की तरह राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।

    Trending News

    स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
    स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
    Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
    गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
    गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
    Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
    मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
    मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
    Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
    पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
    पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
    Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
    बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
    बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
    Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
    केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
    केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
    Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
    केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
    केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
    Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
    अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
    अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
    Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
    काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
    काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
    Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
    कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
    कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
    Aug 29, 2026, 5:32:00 PM